This page has moved to a new address.

AchchiKhabar.Com

AchchiKhabar.Com

Monday, 2 May 2011

जीवन में लक्ष्य का होना ज़रूरी क्यों है ?


जीवन में लक्ष्य का होना ज़रूरी क्यों है ?

Hi friends, 

यदि  आपसे पूछा जाये कि क्या आपने अपने लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित कर रखे हैं तो आपके सिर्फ दो ही जवाब हो सकते हैं: हाँ या ना .
अगर जवाब हाँ है तो ये बहुत ही अच्छी बात है क्योंकि ज्यादातर लोग तो बिना किसी निश्चित लक्ष्य के ही ज़िन्दगी बिताये जा रहे हैं और आप उनसे कहीं बेहतर इस्थिति में हैं. पर यदि जवाब ना है तो ये थोड़ी चिंता का विषय है. थोड़ी इसलिए क्योंकि भले ही अभी आपका कोई लक्ष्य ना हो पर जल्द ही सोच-विचार कर के अपने लिए एक लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं.

लक्ष्य या Goals  होते क्या हैं?

लक्ष्य एक ऐसा कार्य है जिसे हम सिद्ध करने की मंशा रखते हैं.  Goal is a task which we intend to accomplish.

कुछ examples लेते हैं:

एक  student का लक्ष्य हो सकता है: " Final Exams  में 80% से ज्यादा marks लाना."
एक employee लक्ष्य हो सकता है अपनी performance  के basis पे promotion पाने का.
एक house-wife का लक्ष्य हो सकता है :" Home based business कि शुरुआत करना.
एक blogger का लक्ष्य हो सकता है:" अपने ब्लॉग कि page rank शुन्य से तीन तक ले जाना"
एक समाजसेवी का लक्ष्य हो सकता है:" किसी गाँव के सभी लोगों को साक्षर बनाना"

लक्ष्य का होना ज़रूरी क्यों है:

१) सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए:

जब आप सुबह घर से निकलते हैं तो आपको पता होता है कि आपको कहाँ जाना है और आप वहां पहुँचते हैं , सोचिये अगर आपको यह नहीं पता हो कि आप को कहाँ जाना है तो भला आप क्या करेंगे? इधर उधर भटकने में ही समय व्यर्थ हो जायेगा.
 
इसी तरह इस जीवन में भी यदि आपने अपने लिए लक्ष्य नहीं बनाये हैं तो आपकी ज़िन्दगी तो चलती रहेगी पर जब आप बाद में पीछे मुड़ कर देखेंगे तो शायद आपको पछतावा हो कि आपने कुछ खास achieve  नहीं किया!!
लक्ष्य व्यक्ति को एक सही दिशा देता है. उसे बताता है कि कौन सा काम उसके लिए जरूरी है और कौन सा नहीं.  यदि goals clear हों तो हम उसके मुताबिक अपने आप को तैयार करते हैं. हमारा subconscious mind हमें उसी के अनुसार act करने के लिए प्रेरित करता है. दिमाग में लक्ष्य साफ़ हो तो उसे पाने के रास्ते भी साफ़ नज़र आने लगते हैं और इंसान उसी दिशा में अपने कदम बढा देता है.


२) अपनी उर्जा का सही उपयोग करने के लिए:
  
भागवान ने इन्सान को सीमित उर्जा और सिमित  समय दिया है. इसलिए ज़रूरी हो जाता है कि हम इसका उपयोग सही तरीके से करें. लक्ष्य हमें ठीक यही करने को प्रेरित करता है. अगर आप अपने end-goal को ध्यान में रख कर कोई काम करते हैं तो उसमे आपका concentration और energy का  level कहीं अच्छा होता है.
For Example: जब आप किसी  library में बिना किसी खास किताब को पढने  के मकसद से जाते हैं तो आप यूँ ही  कुछ किताबों को उठाते हैं और उनके पन्ने पलटते हैं और कुछ एक पन्ने पढ़ डालते हैं, पर वहीँ अगर आप कसी Project Report को पूरा करने के मकसद से जाते हैं तो आप उसके मतलब कि ही किताबें चुनते हैं और अपना काम पूरा करते हैं. दोनों ही cases में आप समय उतना ही देते हैं पर आपकी  efficiency में जमीन-आसमान का फर्क होता है. 
इसी तरह life  में भी अगर हमारे सामने कोई निश्चित लक्ष्य नहीं है तो हम यूँ ही अपना  energy  waste करते रहेंगे और नतीजा कुछ खास नहीं निकलेगा. लेकिन इसके विपरीत जब हम लक्ष्य को ध्यान में रखेंगे तो हमारी energy सही जगह उपयोग होगी और हमें सही results देखने को मिलेंगे.


३) सफल होने के लिए

जिससे पूछिए वही कहता है कि मैं एक सफल व्यक्ति बनना चाहता.पर अगर ये पूछिए कि क्या हो जाने पर वह खुद को सफल व्यक्ति मानेगा तो इसका उत्तर कम ही लोग पूर विश्वास से दे पाएंगे. सबके लिए सफलता के मायने अलग-अलग होते हैं. और यह मायने लक्ष्य द्वारा ही निर्धारित होते हैं. तो यदि आपका कोई लक्ष्य नहीं है तो आप एक बार को औरों कि नज़र में सफल हो सकते हैं पर खुद कि नज़र में आप कैसे decide  करेंगे कि आप सफल हैं या नहीं?  इसके लिए आपको अपने द्वारा ही तय किये हुए लक्ष्य को देखना होगा.

४) अपने मन के विरोधाभाष को दूर करने के लिए:

हमारी life में कई opportunities  आती-जाति रहती हैं. कोई चाह कर भी सभी की सभी opportunities का फायदा नहीं उठा सकता. हमें अवसरों को कभी हाँ तो कभी ना करना होता है. ऐसे में ऐसी  परिस्थितियां आना स्वाभाविक है, जब हम decide  नहीं कर पाते कि हमें क्या  करना चाहिए. ऐसी situation  में आपका लक्ष्य आपको guide कर सकता है. जैसे मेरा और मेरी wife  का लक्ष्य 2012 में  एक  Beauty Parlour खोलने का है, ऐसे में अगर आज उसे एक ही साथ दो job-offers मिलें , जिसमें से एक किसी पार्लर से हो तो वह बिना किसी confusion के उसे ज्वाइन कर लेगी , भले ही वहां उसे दुसरे offer के comparison  में कम salary मिले. वहीँ अगर सामने कोई लक्ष्य ना हो तो हम तमाम factors को evaluate करते रह जायें और अंत में  शायद ज्यादा वेतन ही deciding factor  बन जाये.

दोस्तों  अर्नोल्ड एच ग्लासगो
का कथन  "फुटबाल कि तरह ज़िन्दगी में भी आप तब-तक आगे नहीं बढ़ सकते जब तक आपको अपने लक्ष्य का पता ना हो."  मुझे बिलकुल उपयुक्त लगता है. तो यदि आपने अभी तक अपने लिए कोई लक्ष्य निर्धारित किया है तो इस दिशा में सोचना शुरू कीजिये.
आगे आने वाले लेखों में मैं लक्ष्य कैसा होना चाहिए ? इस पर अपने thoughts share करूँगा.
Thanks

-------------------------------------------------------------------------------------- 
निवेदन : कृपया अपने comments के through बताएं की ये Hindi Article आपको कैसा लगा . 
Note: It was a Hindi Article on Why one should have goals in life?

Labels: , ,

Sunday, 24 April 2011

Best Goal Quotes in Hindi

Goal


  लक्ष्य के बारे में महान लोगों के विचार

Quote 1. Arise, awake and stop not till the goal is reached.

In Hindi : उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये.

Swami Vivekananda स्वामी विवेकानंद

Quote 2.The most important thing about goals is having one.

In Hindi : लक्ष्य के बारे में सबसे ज़रूरी चीज है कि वह होना चाहिए 
 Geoffry F. Abert  जेफ्फ्री ऍफ़ ऐबेर्ट 
Quote 3.The trouble with not having a goal is that you can spend your life running up and down the field and never score.

In Hindi :कोई लक्ष्य ना होने कि दिक्कत यह है कि आप अपनी ज़िन्दगी मैदान में इधर - उधर दौड़ते हुए बिता देंगे पर एक भी गोल नहीं कर  पाएंगे.
 Bill Copeland बिल कोपलैंड
Quote 4.In life, as in football, you won’t go far unless you know where the goalposts are. 
In Hindi :फुटबाल कि तरह ज़िन्दगी में भी आप तब-तक आगे नहीं बढ़ सकते जब तक आपको अपने लक्ष्य का पता ना हो.
Arnold H. Glasgow अर्नोल्ड एच ग्लासगो

Quote 5.When we are motivated by goals that have deep meaning, by dreams that need completion, by pure love that needs expressing, then we truly live life.

In Hindi :जब हम ऐसे लक्ष्य से प्रेरित होते हैं जिनका गहरा अर्थ हो , ऐसे सपनो से प्रेरित होते हैं जिनके पूर्ण होने की चाहत हो,और ऐसे प्रेम से  प्रेरित होते हैं जिसको व्यक्त करने की ज़रुरत हो तो हम वाकई में ज़िन्दगी जीते हैं.
Greg Anderson ग्रेग एनड्रसन 

Quote 6.The only reason we don’t have what we want in life is the reasons we create why we can’t have them.

In Hindi :ज़िन्दगी में हम जो चाहते हैं उसके ना मिलने की एक ही वजह है- हमारा उन कारणों के बारे में सोचना कि हम वो चीजें क्यों नहीं पा सकते.
Tony Robbins टोनी रोब्बिन्स

Quote 7.If you don’t design your own life plan, chances are you’ll fall into someone else’s plan. And guess what they have planned for you? Not much.

In Hindi :यदि आप खुद अपनी ज़िन्दगी की योजना नहीं बनाते हैं तो संभव है कि आप किसी और की योजना के अंतर्गत आ जायें. और ज़रा सोचिये उन्होंने आपके लिए क्या योजना बनाई होगी? ज्यादा कुछ नहीं.
Jim Rohn जिम रौन


Quote 8.Everything is always created twice, first in the mind and then in reality


In Hindi :हर चीज का सृजन दो बार होता है, पहली बार दिमाग में दूसरी बार वास्तविकता में.
Anonymous

Quote 9.A goal is a dream with a deadline.

In Hindi :एक लक्ष्य एक समय सीमा के साथ देखा गया  सपना है.
 Napolean Hill  नेपोलीयन  हिल

Quote 10.You need a plan to build a house. To build a life, it is even more important to have a plan और goal.

In Hindi :एक घर बनाने के  लिए एक योजना की आवश्यकता होती है. ज़िन्दगी बनाने के लिए यह और भी ज़रूरी हो जाता है कि हमारे पास एक योजना हो, एक लक्ष्य हो.
 Zig Ziglar जिग जिगलर

Quote 11.The tragedy of life doesn’t lie in not reaching your goal. The tragedy lies in having no goals to reach.

In Hindi :जीवन की त्रासदी ये नहीं है कि आप अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाए. त्रासदी तो यह है कि आपके पास पहुँचने को कोई लक्ष्य ही नहीं था.
Benjamin Mays बेंजामिन मेस
Quote 12.People with clear, written goals, accomplish far more in a shorter period of time than people without them could ever imagine.

In Hindi :वह लोग जो जिनके  स्पस्ठ, लिखित लक्ष्य होते हैं, वह कम समय में दुसरे लोग जितना सोच भी नहीं सकते उससे कहीं ज्यादा  सफलता प्राप्त करते हैं
Brian Tracy ब्रायन ट्रेसी 


--------------------------------------------------------------------
  We will keep adding more Quotes from time to time.




Note: Despite taking utmost care there could be some mistakes in Hindi Translation of  Quotes on Goal


निवेदन: कृपया अपने comments के मध्यम से बताएं कि Goal  Quotes का हिंदी अनुवाद आपको कैसा लगा. 

Labels: ,

Wednesday, 13 April 2011

Best Life Quotes in Hindi

Life / ज़िन्दगी 

जीवन के बारे में महान लोगों के विचार 
Quote 1: Every man dies. Not every man really lives.

In Hindi : सभी लोग मरते हैं. पर वास्तव में सभी लोग जीते नहीं हैं.

William Wallace  विलियम वालेस
 
Quote 2: In three words I can sum up everything I've learned about life: it goes on.

In Hindi : तीन शब्दों में  मैंने ज़िन्दगी में जो कुछ भी सीखा है उसका सार दे सकता हूँ-- ज़िन्दगी चलती जाएगी.
Robert Frost  राबर्ट फ्रोस्ट
Quote 3: It is not length of life, but depth of life.

In Hindi : जीवन की लम्बाई नहीं गहराई मायने रखती है.
Ralph Waldo Emerson  राल्फ वाल्डो एमरसन

Quote 4 :Life is half spent before we know what it is.

In Hindi : जब तक हम ये जान पाते हैं कि ज़िन्दगी क्या है तब तक ये आधी ख़तम हो चुकी होती है.


George Herbert  जार्ज हेबर्ट 
Quote 5 : Life is much shorter than I imagined it to be.

In Hindi : जितना मैंने सोचा था , ज़िन्दगी उससे कहीं छोटी है.

Abraham Cahan  अब्राहम कहन
Quote 6: May you live all the days of your life.

In Hindi :
काश आप अपनी ज़िन्दगी के सारे दिन जी पाएं.
Jonathan Swift जोनाथन स्विफ्ट   

Quote 7 : The great use of life is to spend it for something that will outlast it.

In Hindi : जीवन का सबसे बड़ा उपयोग इसे किसी ऐसे चीज में लगाने में है  जो इसके बाद भी रहे.

William James विलियम जेम्स  
Quote 8 : The price of anything is the amount of life you exchange for it.

In Hindi : किसी चीज की कीमत यह है कि आप उसके बदले मैं अपनी कितनी ज़िन्दगी लगाते हैं.
Henry David Thoreau  हेनरी डेविड थोरौ 
 

Quote 9: The purpose of life is a life of purpose.

In Hindi : जीवन का उद्देश्य है कि
उद्देश्य भरा जीवन हो .
Robert Byrne राबर्ट ब्य्रने
Quote 10: Everything has been figured out, except how to live.

In Hindi : सब कुछ जान लिया गया है सिवाय इसके कि कैसे जियें.
Jean-Paul Sartre   जीन पॉल सर्तरे 
--------------------------------------------------------------------
  We will keep adding more Success Quotes from time to time.





Note: Despite taking utmost care there could be some mistakes in Hindi Translation of Life Quotes  in Hindi.

निवेदन: कृपया अपने comments के माध्यम से बताएं कि  Life (ज़िन्दगी) Quotes का हिंदी अनुवाद आपको कैसा लगा.
 

Labels: , ,

Saturday, 15 January 2011

ये दोस्त…...और इनकी दोस्ती......!

Dear friends,

शायद ही कोई ऐसा बदनसीब हो जिसके friends न हों. कभी आपने सोचा  है  कि अगर ये friends  ना होते तो ये life कितनी boring होती . आज अच्छीखबर.कॉम पर हम आपके साथ Mrs Shikha Mishra द्वारा Friendship पे लिखा एक बेहेतरीन Hindi Article share कर रहे हैं. इसे पढ़कर निश्चित रूप से आपका Friendship पे विश्वास और भी बढ़ जायेगा.

Title: ये दोस्त...और  इनकी  दोस्ती......!
Authored By: Mrs. Shikha Mishra
Profession:  Lecturer ( Psychology)


 ये दोस्त...और  इनकी  दोस्ती......!

वो  जो  बचपन  की  अटखेलियों  में  दिन  रात  होते  हैं ,
जवानी  के  जोशो  उमंग  में  जिनके  जज़्बात  होते   हैं ,
हर  मुश्किल  में  काँधों  पे  जिनके  हाँथ  होते  हैं ,
कोई   और  नहीं  बस  वो  दोस्त  हैं  हमारे
जीवन  की  हर  राह  पर   जो  साथ  होते  हैं .

मानव एक  सामाजिक प्राणी है  और  सामाजिक  होने  का  अर्थ  है किसी   समाज का हिस्सा होना. हर व्यक्ति  की  एक अलग  society होती  है  जो  उसके  अपने  relationship   पर  depend    करती  है .इसलिए  मानव  के  लिए  संबंधों  का  बहुत  अधिक  महत्व   है  जिसके  सहारे  वो  अपना  सारा  जीवन व्यतीत   करता  है. . मानव  दो   तरह  के  संबंधों  से  जुड़ा  है  पहले   वो  जो  जन्म  से  ही    उसके  साथ  होते  हैं और दूसरे   वो  जिसे  वो  अपनी  ख़ुशी  या  पसंद  से  बनाता  है. 

आप   के  माता  -पिता  या  रिश्तेदार  कौन  होंगे ,आपके  स्कूल  के  principal कौन  होंगे, boss कौन  होंगे , colleagues कौन  होंगे  या  पड़ोसी  कौन  होंगे  ये  आप  decide नहीं  कर  सकते.हाँ !एक  ऐसा   सम्बन्ध  ज़रूर   है  जिसे  आप  अपनी  इच्छा  से  चुनते  और  जोड़ते  हैं  और  वो  है 'दोस्ती'. दोस्त हम  कई  लोगों  में  से  कुछ  लोगों  को  ही  बनाते  हैं .

कुछ  लोग  शायद  ये  नहीं  जानते  कि  भले  ही  friendship   एक  secondary relationship है  पर  फिर  भी वो life की   सबसे   important relationship  है .इस  relation का  अगर  थोड़ा  सा  भी   हिस्सा  किसी  और   relation  में  मिला  दिया  जाये  तो  उस  रिश्ते  का  रूप  ही बदल  जाता  है ."My mom is my best friend", "My life partner is my best friend" ये  कहते  हुए  भी  अच्छा  लगता  है  और  सुनते  हुए भी .किसी  बच्चे  को  अपने  माता -पिता ,किसी  student  को  अपना teacher, किसी  employee को  अपना  boss या  किसी  व्यक्ति  को  अपना   life-partner  तभी  अच्छा  लगता  है   जब    उनमें  एक अच्छा  दोस्त  दिखाई  देता  है. तो बिना  किसी  संदेह  के  दोस्ती  एक  ऐसा  relation  है  जिसे   हम जाने-अनजाने  बाकी सभी  relations में खोजने   कि  कोशिश  करते  हैं.

दोस्त  अक्सर  समानता , समीपता ,frequent  interaction या  common goals के  कारण  बन  जाते  हैं . जिन  लोगों  को  हम  अपने  समान  या  अपने  आस -पास  आसानी  से उपलब्ध  पाते  हैं  उनसे  हम  दोस्ती  कर  लेते  हैं . ये  relation किसी  जाति   को धर्म  को  या  किसी  उम्र  को  नहीं   मानता .यही  अकेला  एक  ऐसा  रिश्ता  है  जो human relation को  show करता    है क्योंकि बाकी सभी संबंधों को हम इसलिए  निभाते  हैं क्यों कि वो हमारे साथ पहले से ही जुड़े हुए हैं या हमारे पास उन्हें निभाने के आलावा कोई option  नहीं होता.  
 
किसी relation को अगर आप कोई नाम नहीं दे सकें तो उसे दोस्ती का नाम आसानी से दिए जा सकता है. ये  give and take के  rule को  follow नहीं  करता , हाँ  अगर ऐसी  किसी  relation  में  ऐसा  कोई  rule है तो  आपको  दोस्ती  का   सिर्फ  एक  भ्रम  है .

आज     के  competitive world में  अक्सर   लोगों  को  अपने  परिवार  से  दूर    जाना  पड़ता  है  पर आपने  कभी  ध्यान  से  सोचा  है  कि उस  अकेलेपन  के  लम्बे  समय  को  रोमांचक  बनाकर  आसानी से काटने  में  आपकी  मदद  कौन  करता  है ; कोई  और  नहीं  बस  आपके  दोस्त . इसमें  किसी  formality   या  किसी  discipline कि  मांग   नहीं  होती .अपने  दोस्तों  से   अपने दिल  कि  बात  कहने  के लिए  आपको  किसी  खास  समय  का  इंतज़ार  नहीं  करना  पड़ता .आप  ये  नहीं  सोचते  कि आपके  दोस्त  क्या   सोचेंगे . और  अगर  क्षण  भर  के  लिए  ये  विचार    आपके   मन  में  आता  भी  है तो आप  कहते  है  'तो  क्या  हुआ  दोस्त  ही  तो  है  ज़रूर  समझ   जायेगा!!! '.

कहते  हैं  दुनियां  में  मंहगी से  महंगी  जगह  घर  बनाना  फिर  भी  आसान  है  पर  किसी  के  दिल  में सच्ची  जगह  बनाना  बहुत  ही मुश्किल है . इसलिए  सच्चा   दोस्त  मिलना  उतना  आसन  भी  नहीं होता . अगर सोचें तो दोस्त  हमारे  सबसे  अच्छे  teachers  होते  हैं  क्योंकि  वो  हमें  अपने  आप  से इमानदार  होना  सिखाते  हैं  हमें   उनके  सामने  कोई   ideal  role play करने  कि  ज़रुरत  नहीं  होती  है . जिन  लोगों  के  जीवन में  दोस्तों  कि  कमी  होती  है  वो  depression के   शिकार  भी  जल्दी  होते  हैं . एक  अच्छा  दोस्त  आपकी  व्यक्तित्व  को  भी  निखारता    है .

ये  relation जितना  पुराना  होता  है  उतना  ही  गहरा  होता जाता  है.लेकिन  कई  बार  हम    सच्चे  दोस्त  और सिर्फ  दोस्त  में  अंतर नहीं कर  पाते .अगर  आप  हजारों  से  मिलते  हैं  तो वो  सारे  आपके  अच्छे  दोस्त  या  शुभचिंतक  नहीं हो  सकते .अच्छे  दोस्त  आपको  कभी  misguide  नहीं करते  और  मदद के लिए  हमेशा  तैयार  रहते  हैं . हाँ  अगर  आप  ग़लत  हैं  तो  आप  का विरोध  भी  करते  हैं  लेकिन  जीवन  के  किसी  भी  मोड़  पर  आप  पलट   के  देखें  तो  वो  हमेशा  आप के  लिए  खड़े  होंगे .

सोचिये  कि  उस  व्यक्ति  का  जीवन  भी  क्या  जीवन  है  जिसके कई रिश्तेदार  तो  हैं  पर कोई   दोस्त   नहीं  है .आप  अपनी  हर  छोटी - बड़ी  बात  उस  व्यक्ति   से  share  करते  हैं  जिसे  आप अपना  सबसे  अच्छा  दोस्त  समझते  हैं  फिर  चाहे  वो  आपके  parents  हों , आप  का  life-partner  हो या  कोई  अन्य . दोस्ती   का  कोई   भी  रूप  हो सकता  है .

एक  बात  ज़रूर  याद रखिये  कि   इस  प्यारे  से  unconditional रिश्ते  को  भी   attention   कि   उतनी ही   ज़रुरत  होती    है जितनी कि किसी और रिश्ते को. इसे   लम्बे  समय   तक  चलाने  के  लिए empathy और  प्यार  कि  भावना से  सींचना  पड़ता  है . तो  अगर  किसी  भी  रिश्ते  में  मिठास  लानी  है तो  उसमें  दोस्ती   कि  थोड़ी  से  चाश्नी  तो  डालनी  ही पड़ेगी !


मशहूर  शायर  नासिर  जी  ने  क्या  खूब  कहा  है - 

"आज  मुश्किल था  संभलना    दोस्त,
तू  मुसीबत  में अजब  याद  आया ,
वो  तेरी  याद  थी ; अब  याद आया"

Dedicated to all my dear friends.
 ----------------------------------
Thanks Shikha for  sharing this excellent Hindi article on AchchiKhabar.Com
 
 ---------------------------------------------------------------------------------------

निवेदन : कृपया अपने comments के through बताएं की Friendship पे लिखा ये Hindi Article आपको कैसा लगा .

यदि आपके पास Hindi में कोई article, good  news; inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:achchikhabar@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

Delight your friends by sharing this post on facebook. 

Labels: , , ,